1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने बेटी नीसा के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी सी सेल्फी

अजय देवगन ने बेटी नीसा के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी सी सेल्फी

 Published : Apr 20, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 01:29 pm IST

अजय देवगन ने बेटी नीसा के बर्थडे पर उनके साथ सेल्फी पोस्ट करके प्यारा सा मैसेज लिखा है।

Happy Birthday Nysa Devgan, ajay devgn- India TV Hindi
Happy Birthday Nysa Devgan

Happy Birthday Nysa Devgan: अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन के जन्मदिन पर अजय ने उन्हें बेहद प्यारे अंदाज में बधाी दी है। नीसा आज यानी 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सिंघम एक्टर अजय देवगन ने बेटी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। सेल्फी के साथ अजय ने बेटी के लिए प्यारा सा मैसेज भी पोस्ट किया है।

अजय ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्यारी बेटी। आपको आज और हमेशा के लिए हर खुशी की बधाई। घर पर रहना और सुरक्षित रहना।' अजय ने इस पोस्ट में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल को भी टैग किया है। तस्वीर में नीसा वाइट टॉप और रेड स्कर्ट में नजर आ रही हैं, वहीं अजय देवगन ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहन रखी है। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। अजय के पोस्ट में उनके फैन्स भी नीसा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

हाल ही में नीसा और काजोल को लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रह थीं, कहा जा रहा था कि नीसा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अजय देवगन ने पोस्ट करके इन खबरों को बेसलेस बताया और कहा कि नीसा और काजोल बिल्कुल ठीक हैं।

बता दें, अजय की बेटी नीसा के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अजय और काजोल की बेटी नीसा के साथ एक बेटा भी है जिसका नाम युग है।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन