1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन जल्द ही इस फेमस फुटबॉलर की बॉयोपिक में आएंगे नजर, फिल्म के टाइटल का हुआ खुलासा

अजय देवगन जल्द ही इस फेमस फुटबॉलर की बॉयोपिक में आएंगे नजर, फिल्म के टाइटल का हुआ खुलासा

 Published : Aug 19, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 02:02 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन 'टोटल धमाल' और 'दे दे प्यार दे' के बाद बेहद सीरियस रोल में नजर आने वाले हैं।

अजय देवगन- India TV Hindi
अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन 'टोटल धमाल' और 'दे दे प्यार दे' के बाद बेहद सीरियस रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है कि अजय की अगली फिल्म फुटबॉल पर आधारित होगी और फिल्म का टाइटल होगा 'मैदान'। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में अजय फुटबॉलर 'सईद अब्दुल रहीम' की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म को बॉनी कपूर, आकाश चावला, अरुनावा जॉय सेनगुप्ता प्रोडयूस करेंगे।

बता दें कि फिल्म को लेकर अभी तक यह जानकारी मिली है कि आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल के 'गोल्डन ऐरा' के सुनहरे पलों को दिखाया जाएगा। ये कहानी 1952-1962 तक 10 सालों की है। इस फिल्म में अजय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाएंगे।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में तानाजी: द अनसंग वॉरियर और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया है। तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। ये एक पीरियड ड्रामा है। ये मराठी मिलिट्री लीडर तानाजी मलुसारे की जिंदगी पर आधारित है। वहीं भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जंग की कहानी है। ये दोनों ही फिल्में अगले साल 2020 में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन