1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने शेयर की काजोल की तस्वीर, कहा- 'तुम्हें ब्यूटी स्लीप की जरुरत नहीं है'

अजय देवगन ने शेयर की काजोल की तस्वीर, कहा- 'तुम्हें ब्यूटी स्लीप की जरुरत नहीं है'

 Published : Aug 05, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 03:49 pm IST

काजोल के बर्थ डे पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा तुम्हे ब्यूटी स्लीप की जरुरत नहीं है।

Ajay devgn and kajol- India TV Hindi
Ajay devgn and kajol Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री काजोल (Kajol) सोमवार को 45 साल की हो गई। इस मौके पर उनके अभिनेता पति व फिल्म निर्माता अजय देवगन(Ajay devgn) ने उनकी सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि काजोल को इस उम्र में भी ब्यूटी स्लीप लेने की आवश्यकता नहीं। 

अजय ने सोशल मीडिया पर काजोल की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह कुर्सी पर बैठी हैं। इसके कैप्शन में अजय ने लिखा है, "उठ जाओ, अभी भी तुम्हें ब्यूटी स्लीप की आवश्यकता नहीं है।"

इसके रिप्लाई में काजोल ने लिखा है, "मैं जगी हूं। बस पता चला कि युग को स्कूल नहीं जाना है। यहां हर तरफ छुट्टियां है।"

Screenshot of ajay devgn insta post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of ajay devgn insta post

इस स्टार जोड़ी ने साल 1999 में शादी की थी। 

Also Read:

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार'' को लेकर मजाक उड़ाने पर भड़के गोविंदा, बोले- मेरी औकात....

टिकटॉक पर वायरल हुआ करीना कपूर का वीडियो, एक बार फिर दिखा 'पू' वाला अंदाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन