1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना की तबीयत पर बेटे अक्षय खन्ना ने दिया अपडेट

विनोद खन्ना की तबीयत पर बेटे अक्षय खन्ना ने दिया अपडेट

 Published : Apr 10, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 01:01 pm IST

विनोद के बेटे अभिनेता अक्षय खन्ना ने जानकारी दी है कि उनके पिता की तबीयत अब पहले से बेहतर है। अक्षय ने लोगों से गुजारिश की है कि वह किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

vinod- India TV Hindi
vinod

मुंबई: विनोद खन्ना बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने कभी अमिताभ बच्चन को टक्कर दी थी। लेकिन इस समय विनोद खन्ना बीमार हैं। शरीर में पानी की कमी की वजह से उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हाल में विनोद खन्ना की एक तस्वीर वायरल हो गई, अस्पताल का गाउन पहने विनोद खन्ना तस्वीर में काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उनके बारे में कई अफवाह उड़ने लगी। ट्विटर पर तो लोगों ने यहा तक कह दिया कि विनोद खन्ना का देहांत हो गया है।

लेकिन विनोद के बेटे अभिनेता अक्षय खन्ना ने जानकारी दी है कि उनके पिता की तबीयत अब पहले से बेहतर है। अक्षय ने लोगों से गुजारिश की है कि वह किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अक्षय ने ये भी कहा कि लोग बेवजह अफवाह न फैलाएं न ही व्हाट्सएप पर लोगों को पापा की मौत की खबर भेजें। वे अब ठीक हो रहे हैं, उन्हें जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विनोद के बेटे राहुल खन्ना भी पहले कह चुके हैं कि चिंता की कोई बात नहीं है। अस्पताल से उन्हें जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

हम भी आपसे गुजारिश करेंगे कि विनोद खन्ना से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। खबरों की सही जानकारी के लिए पढ़ते रहें खबर इंडिया डॉट कॉम।

​इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन