1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय ने 'पैडमैन' के बाद दोबारा क्रिअर्ज से हाथ मिलाया

अक्षय ने 'पैडमैन' के बाद दोबारा क्रिअर्ज से हाथ मिलाया

 Published : Feb 18, 2018 01:20 pm IST,  Updated : Feb 18, 2018 01:20 pm IST

'रुस्तम', 'टॉइलेट - एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' के बाद चौथी फिल्म पर एक साथ काम कर रहे हैं।"

padman- India TV Hindi
padman Image Source : PTI

मुंबई: 'पैडमैन' की सफलता और रीमा कागती की फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग पूरी करने के बाद अक्षय कुमार एक नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे। यह नई फिल्म प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन.कपूर के क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और अक्षय के बैनर केप ऑफ गुड होप के सानिध्य में बनेगी। प्रेरणा ने इस गठबंधन की पुष्टि करते हुए कहा, "हां, क्रिअर्ज भाग्यशाली है कि अक्षय कुमार के साथ 'रुस्तम', 'टॉइलेट - एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' के बाद चौथी फिल्म पर एक साथ काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "अक्षय के साथ अर्जुन एन कपूर और मेरे अच्छे संबंध हैं। हम अक्षय सर के साथ किसी भी फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। अक्षय ने हमारे साथ एक प्रोजेक्ट पर चर्चा की और हम इसके लिए तैयार हैं।" हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि वह किस परियोजना पर काम कर रहे हैं।

प्रेरणा ने अक्षय की प्रशंसा करते हुए कहा, "क्रिअर्ज आज जो कुछ भी है अक्षय सर की वजह से है। मैं अपने पूरे करियर में उनकी आभारी हूं। उनके साथ काम करके मैंने अपने जीवन और सिनेमा के बारे में बहुत कुछ सीखा। मैं उनसे कभी भी फिल्म के विषय के बारे में नहीं पूछती, जिसे वो हमारे साथ बनाना चाहते हैं। हम आंख मूंदकर उस फिल्म का निर्माण करते हैं, जिसका वह हिस्सा बनना चाहते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन