1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ देखी 'नाम शबाना'

अक्षय कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ देखी 'नाम शबाना'

 Published : Mar 28, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 05:11 pm IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ आगामी फिल्म 'नाम शबाना' की स्क्रीनिंग का आनंद लिया। अक्षय ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह फिल्म की पहली स्क्रीनिंग का आनंद लिया।

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ आगामी फिल्म 'नाम शबाना' की स्क्रीनिंग का आनंद लिया। अक्षय ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह फिल्म की पहली स्क्रीनिंग का आनंद लिया।

अक्षय ने सिनेमाघर की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे बहुत सी महिला पुलिसकर्मी बैठी नजर आ रही हैं।

फिल्म 'नाम शबाना' तापसी पन्नू के किरदार पर केंद्रित है। आपको बता दें नाम शबाना अक्षय कुमार की फिल्म बेबी का प्रीक्वल है।

नीरज पांडे निर्मित और शिवम नायर निर्देशित फिल्म शुक्रवार 31 मार्च को रिलीज होगी।

​ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन