1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस ऑफिसर का किरदार निभाना चाहते हैं अक्षय कुमार

अब इस ऑफिसर का किरदार निभाना चाहते हैं अक्षय कुमार

 Published : Apr 20, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 06:59 pm IST

अक्षय कुमार ने हाल ही में 'वीरप्पन' पर लिखी किताब का विमोचन किया है। इसे पुलिस अधिकारी के. विजय कुमार ने द्वारा लिखा गया है। अब अक्षय का कहना है कि वह के. विजय का किरदार निभाना चाहते हैं...

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में 'वीरप्पन' पर लिखी किताब का विमोचन किया है। इसे पुलिस अधिकारी के. विजय कुमार ने द्वारा लिखा गया है। अब अक्षय का कहना है कि वह के. विजय का किरदार निभाना चाहते हैं, जिन्होंने चंदन तस्कर वीरप्पन को मार गिराया था। अक्षय बुधवार को मुंबई में किताब 'वीरप्पन-चेजिंग द ब्रिगेड' के लॉन्च के मौके पर मौजूद थे।

रवीना टंडन और पति अनिल थडानी में होने जा रही है बड़ी टक्कर

यह पूछे जाने पर कि वह दोनों में से किसका किरदार निभाना चाहेंगे, उन्होंने कहा, "वीरप्पन और विजय कुमार दोनों के किरदार बेहद दिलचस्प हैं, लेकिन मैं विजय कुमार का किरदार निभाना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने ही इस ऑपरेशन की पूरी योजना बनाई थी और साथ ही बेहद शानदार तरीके से इसे अंजाम दिया था।"

किताब खुद विजय कुमार ने लिखी है, जिसमें वीरप्पन के खात्मे का पूरा विवरण पेश किया गया है। किताब के विमोचन के मौके पर दिग्गज नेताओं और नौकरशाहों समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

अक्षय को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में वह एक रॉ के एक एजेंट के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन