1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया एफ को पसंद है दबाव में काम करना

आलिया एफ को पसंद है दबाव में काम करना

 Published : Jan 30, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 09:21 pm IST

आलिया फर्नीचरवाला आगामी फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

आलिया- India TV Hindi
आलिया

मुंबई: अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला आगामी फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया अपने निर्णय खुद लेना पसंद करती हैं। आलिया ने आईएएनएस को बताया, "मैं चीजें खुद करना पसंद करती हूं, चाहे वह निर्णय लेने की बात हो या कुछ और, मैं सामान्यत: ये सबकुछ खुद ही करती हूं। मैं 'सबकी सुनो लेकिन अपनी करो' में यकीन रखती हूं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मेरी मां या मेरे दादा (कबीर बेदी) अगर फिल्मों से संबंधित मुझे कोई सलाह देते हैं, तो मैं उन्हें नहीं सुनती हूं। मैं उनसे विचार-विमर्श करती हूं, लेकिन आखिरकार निर्णय मैं खुद लेती हूं। मैं अपने बारे में काफी आलोचनात्मक हूं।"

आलिया को काम का दबाव भी काफी पसंद है।

उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं दबाव की प्रशंसक हूं। जब मैं काम करने के बाद थक जाती हूं, तब मुझे काफी अच्छा लगता है। काम अब मेरा जुनून बन गया है। काम के मामले में मुझे दबाव पसंद है।"

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान और तब्बू भी हैं जो फिल्म में आलिया के माता-पिता के किरदार में हैं।

समुद्र किनारे लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन