1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mother’s Day Special: फिल्मी सितारों ने कहा, मां से ज़्यादा खास कोई नहीं होता

Mother’s Day Special: फिल्मी सितारों ने कहा, मां से ज़्यादा खास कोई नहीं होता

 Published : May 07, 2016 07:56 pm IST,  Updated : May 07, 2016 07:56 pm IST

अली फजल, तुषार कपूर और कार्तिक आर्यन ने भी प्यार और समर्थन देने के लिए अपनी-अपनी मां की सराहना की।

maa- India TV Hindi
maa

नई दिल्ली: मां हर किसी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं। फिर वह चाहे कोई आम शख्स हो या हमारे बॉलीवुड के सितारे। बॉलीवुड हस्तियां भी अपने परिवार के उतनी ही करीब होती है जितना कोई आम व्यक्ति रहता है उनकी जिंदगी में भी मां की खास अह्मियत रहती है। रविवार, 8 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारे अपनी मां के साथ अलग-अलग ढंग से इसे सेलिब्रेट करते हैं। कई सितारे इस मौके पर अपनी मां के साथ बिताइ गए कुछ खास पलों को शेयर करते हैं। अली फजल, तुषार कपूर और कार्तिक आर्यन ने भी प्यार और समर्थन देने के लिए अपनी-अपनी मां की सराहना की।

इसे भी पढ़े:- 'फ्यूरियस 7' के प्रीमियर में अली फजल आमंत्रित करेंगे प्रशंसकों को

अली के लिए मां उनकी ताकत का 'स्तंभ' हैं।

अली ने कहा, "जब तक मैं मां के साथ रहा वह मेरे लिए स्तंभ की तरह थी जबकि मेरे पिता दूसरे देश में काम करते थे। हमें एक-दूसरे की जरूरत थी। उनके लिए कठिन समय था लेकिन उन्होंने कभी दिखाया नहीं।"

'फुकरे' के अभिनेता ने शेयर किया, "मेरी मां स्कूल से पहले ही टिफिन तैयार कर देती थीं और कई बार वह बीमार होती थीं और फिर भी मुझे स्कूल छोड़ने जाती थीं। यही वजह है कि मैं विनम्र और मजबूत हूं।"

पिछली बार मिलाप झवेरी की फिल्म 'मस्तीजादे' में नजर आ चुके तुषार ने कहा कि मां की जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, "मां एक दोस्त, विश्वासपात्र और प्रोत्साहन का एक बड़ा स्रोत है! जब मैं उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पाता तो मुझे बुरा लगता है। लेकिन हम दोनों जानते हैं कि हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं। कोई भी मां की जगह नहीं ले सकता।"

'प्यार का पंचनामा 2' में नजर आ चुके कार्तिक ने कहा कि वह अपनी मां के बेहद करीब हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी मां मेरे बेहद करीब हैं भले ही वह अपने शहर वापस चली गई हैं लेकिन हम रोजाना बात करते हैं। मैं उनसे सबकुछ साझा करता हूं। मेरे माता-पिता का बड़ा सहयोग है, खासतौर पर मेरी मां का।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन