1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' देखकर प्रभास की दीवानी हुईं आलिया, प्रभास के साथ काम करने की जताई इच्छा

'बाहुबली 2' देखकर प्रभास की दीवानी हुईं आलिया, प्रभास के साथ काम करने की जताई इच्छा

 Published : May 15, 2017 05:50 pm IST,  Updated : May 15, 2017 05:52 pm IST

'बाहुबली 2 : द कॉनक्लूजन' देखने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट न केवल फिल्म निर्देशक एस.एस राजामौली, बल्कि इसके अभिनेता प्रभास की भी मुरीद हो गई हैं।

alia- India TV Hindi
alia

मुंबई: 'बाहुबली 2 : द कॉनक्लूजन' देखने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट न केवल फिल्म निर्देशक एस.एस राजामौली, बल्कि इसके अभिनेता प्रभास की भी मुरीद हो गई हैं। वह आने वाले समय में प्रभास के साथ काम करना चाहती हैं। आलिया रविवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बात कर रही थीं, जब उनके एक प्रशंसक ने उनसे 'बाहुबली 2 : द कॉनक्लूजन' को एक शब्द में बताने के लिए कहा। इस पर आलिया ने कहा, 'रॉक-बस्टर।'

उन्होंने कहा, "इस बेहतरीन फिल्म के लिए एक नया शब्द। रॉक-बस्टर। बेहद पसंद आई।" आलिया ने बाद में यह भी कहा कि प्रभास उनके पसंदीदा दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं। आलिया से जब यह पूछा गया कि क्या वह प्रभास के साथ काम करना चाहेंगी, उन्होंने कहा, "बिल्कुल!"

24 वर्षीया अभिनेत्री इस वक्त 'ड्रैगन' और 'गुल्ली बॉय' फिल्में कर रही हैं। 'ड्रैगन' में उनके साथ रणबीर कपूर हैं। वह इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं।​

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन