1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट के लिए हमेशा तैयार: रिचा चड्ढा

किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट के लिए हमेशा तैयार: रिचा चड्ढा

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 04:31 pm IST

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अब तक अपनी अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने भोली पंजाबन और नगमा खातून जैसे किरदारों के लिए दर्शकों से ढेर सारी तारीफ बटोरी है।

Richa Chadda | AP File Photo- India TV Hindi
Richa Chadda | AP File Photo

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अब तक अपनी अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने भोली पंजाबन और नगमा खातून जैसे किरदारों के लिए दर्शकों से ढेर सारी तारीफ बटोरी है। अब रिचा का कहना है वह एकबार फिर अपनी आगामी शॉर्ट फिल्म 'राख' से अपने फैन्स को हैरान करने जा रही हैं। 

सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में निभाए गए नगमा खातून के किरदार से दर्शकों में खास पहचान बनाने वाली रिचा का कहना है कि वह हमेशा अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार रहती हैं। रिचा की इस नई फिल्म का निर्माण मिलाप जावेरी ने किया है। इस फिल्म में वह एक हाउसवाइफ के रूप में नजर आएंगी। फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में भी रिचा ने एक हाउसवाइफ का ही किरदार निभाया था।

रिचा ने कहा, ‘मैं हमेशा किरदारों के साथ प्रयोग के लिए तैयार रहती हूं। जब मिलाप जावेरी ने कहा कि इस किरदार के लिए मैं उनकी पहली पसंद थी, तब मुझे लगा कि मैंने इससे पहले ऐसा कोई किरदार नहीं किया है। इसलिए मैं इस मौके को गंवाना नहीं चाहती थीं। वास्तव में मैं इसे करना चाहती थी।’ यह शॉर्ट फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वीर दास और शाद रंधावा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन