1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलोचना से फर्क पड़ता है: अमित साध

आलोचना से फर्क पड़ता है: अमित साध

 Published : Mar 18, 2017 12:17 pm IST,  Updated : Mar 18, 2017 12:17 pm IST

अभिनेता अमित साध का कहना है कि यदि कोई उनके परिधानों को नापसंद करे तो यह उनके लिए मायने नहीं रखता है, लेकिन यदि कोई यह कहे कि उनका अभिनय उन्हें पसंद नहीं आया तो यह बात एक कलाकार के तौर पर उन्हें गहरे ढंग से प्रभावित करती है।

amit sadh- India TV Hindi
amit sadh Image Source : PTI

मुंबई: आगामी फिल्म 'सरकार 3' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता अमित साध का कहना है कि यदि कोई उनके परिधानों को नापसंद करे तो यह उनके लिए मायने नहीं रखता है, लेकिन यदि कोई यह कहे कि उनका अभिनय उन्हें पसंद नहीं आया तो यह बात एक कलाकार के तौर पर उन्हें गहरे ढंग से प्रभावित करती है। क्या सेलिब्रिटी होने के नाते उन पर अच्छा दिखने का दबाव होता है? यह पूछे जाने पर अमित ने आईएएनएस से कहा, "पहली बात मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि सेलिब्रिटी क्या है। किम कार्दशियां एक सेलिब्रिटी है, मैं एक अभिनेता हूं।"

अपने फैशन समझ के बारे में अभिनेता ने कहा, "मेरी अच्छी परवरिश हुई है। मुझे सिखाया गया है कि जब आप किसी खास जगह जाते हैं तो उसके मुताबिक कपड़े पहनने होते हैं, लेकिन अंतत: मैं भी इंसान हूं। मैं भी इसी देश में पला-बढ़ा हूं। मैं वहीं पहनता हूं जिसमें सहज होता हूं।"

एक कलाकार के तौर पर अन्य दबाव के बारे में उन्होंने कहा, "यदि कोई मेरे अभिनय की आलोचना करे और मेरी फिल्म देखने के बाद कहे कि 'अमित तुमने टिकट के मेरे 300 रुपये बर्बाद कर दिए' तो यह बात मुझे प्रभावित करेगी। लेकिन यिद कोई कहा कि 'मुझे तुम्हारी टी-शर्ट पसंद नहीं है' तो मैं कहूंगा कि 'कुछ और देखो।' यह मेरे लिए मायने नहीं रखता।"

अमित की आगामी फिल्म 'सरकार 3' है। इसमें वह शिवाजी नागरे की भूमिका में हैं। इससे पहले वह 'रनिंग शादी' में नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन