Amitabh Bachchan And Chiranjeevi In Sye Raa Narasimha Reddy film: पिछले दो साल से बन रही साउथ के स्टार चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' अब रिलीज को तैयार है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन बतौर अतिथि नज़र आएंगे। चिरंजीवी और अमिताभ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इसमें बिग बी और चिरंजीवी का लुक रिवील कर दिया गया है।
Related Stories
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी का पहला लुक शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि मूवी का टीजर 20 अगस्त 2019 को आएगा। इंडस्ट्री के दो आइकॉन एक साथ नज़र आएंगे।
यह फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिघवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट व अनिल थडानी की एए फिल्म्स द्वारा वितरित किया जाएगा। इसका एक वीडियो भी रिलीज किया गया है, जिसमें सभी कैरेक्टर्स से परिचय कराया गया है।
इसमें अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति और नयनथारा सहित कई स्टार्स नज़र आएंगे। इस फिल्म में कुरनूल के निवासी स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी की कहानी दिखाई जाएगी।






Also Read: