1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब एक ही तस्वीर में कैद हुए अमिताभ, सचिन और नागार्जुन

...जब एक ही तस्वीर में कैद हुए अमिताभ, सचिन और नागार्जुन

 Published : Nov 04, 2016 08:17 pm IST,  Updated : Nov 04, 2016 08:17 pm IST

हाल ही में बिग बी ने क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन जैसे दिग्गजों के साथ होने को सम्मानजनक बताया है।

amitabha bachchan sachin and nagarjun- India TV Hindi
amitabha bachchan sachin and nagarjun

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ किसी भी फिल्म में एक छोटा सा किरदार करने भी कोई भी सितारा खुद को भाग्यशाली समझता है। लेकिन हाल ही में बिग बी ने क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन जैसे दिग्गजों के साथ होने को सम्मानजनक बताया है। अमिताभ ने अपने ट्विटर खाते पर ममूटी, जयराम और नागार्जुन जैसे दक्षिणी फिल्मी सितारों के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "दिग्गज प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ एकत्र होना सम्मानित व गौरवान्वित करता है।"

ये भी पढ़े-  ...जब शाहरुख की मां ने कहा, मेरा बेटा कहता है तो ऐसा जरूर होगा

अमिताभ और नागार्जुन कल्याण ज्वेलर्स के एक विज्ञापन में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने 'अग्नि वर्षा', 'खुदा गवाह' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है।

अमिताभ को कुछ वक्त पहले ही रुलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू, क्रीती कुल्हारी, एंड्रिया तरियांग औ अंगद बेदी जैसे सितारे मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी सराहा गया है।

फिलहाल अमिताभ बच्चन इन दिनों राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म राजनीतिक और आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसे लेकर बिग बी का मानना है कि 'सरकार 3' की शूटिंग समय से पहले समाप्त हो जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन