1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘KBC 9’ के सेट पर अमिताभ बच्चन ने पीवी सिंधु से हाथ जोड़कर किया अभिनंदन!

‘KBC 9’ के सेट पर अमिताभ बच्चन ने पीवी सिंधु से हाथ जोड़कर किया अभिनंदन!

 Published : Sep 30, 2017 09:34 am IST,  Updated : Sep 30, 2017 09:34 am IST

अमिताभ बच्चन के लिए भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ यह मुलाकात सम्मान की बात थी।

amitabh bachchan pv sandhu in kbc 9- India TV Hindi
amitabh bachchan pv sandhu in kbc 9

मुंबई: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों के बीच काफी मशहूर है, लोगों में आज भी इस शो का वही क्रेज है जो पहले हुआ करता था। शो में आए दिन कोई न कोई हस्ती पहुंचती है। जल्द ही केबीसी में भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' में देखा जाएगा।

अमिताभ ने कहा कि सिंधु के साथ यह मुलाकात बेहद खास रही। सिंधु के साथ अपनी एक फोटो अमिताभ ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पर साझा की। उनके लिए भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ यह मुलाकात सम्मान की बात थी।

फोटो के साथ साझा एक संदेश में अमिताभ ने लिखा, "देश को गौरवांन्वित करने वाली सिंधु के साथ यह मुलाकात बेहद खास रही।" इसके अलावा, एक दूसरी फोटो में अमिताभ को हाथ जोड़े देखा जा रहा है।

अमिताभ ने लिखा, "किसी महान हस्ती और कई उपलब्धियां हासिल करने वाली शख्सियत के सामने आप केवल हाथ जोड़कर अभिनंदन कर सकते हैं। आशा है कि आप इसी तरह देश को गौरवांन्वित करती रहें।"

यह शो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन