1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की 'नमक हलाल’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

अमिताभ बच्चन की 'नमक हलाल’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

 Published : May 16, 2017 06:54 pm IST,  Updated : May 16, 2017 06:54 pm IST

अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी 1980 में आई फिल्म ‘नमक हलाल’ तो सभी को याद ही होगी। अब इस फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है। दरअसल फिल्म अपने 35 साल पूरे करने जा रही है और इसी मौके पर इसे फिर प्रदर्शित किया जाएगा।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी 1980 में आई फिल्म ‘नमक हलाल’ तो सभी को याद ही होगी। अब इस फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है। दरअसल फिल्म अपने 35 साल पूरे करने जा रही है और इसी मौके पर इसे फिर प्रदर्शित किया जाएगा। एक बयान के मुताबिक, वीकेएएओ (थिएटर ऑन डिमांड सर्विस) और शेमारू एंटरटेनमेंट ने पूरे भारत में इस फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग 21 मई को होगी।

दर्शक भी वीकेएएओ के जरिए अपने पसंदीदा सिनेमाघर को इस फिल्म की निजी स्क्रीनिंग के लिए बुक करा सकते हैं। पीवीआर पिक्चर्स लिमिटेड के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, "वीकेएएओ की मूवी लाइब्रेरी के लिए हमने पसंद की गई क्लासिक 'नमक हलाल' को फिर से प्रदर्शित करने का फैसला किया है। पश्चिमी देशों में बेहद सफल फिल्मों को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की अवधारणा काफी लोकप्रिय है और हम वीकेएएओ के जरिए इसी अवधारणा के लोकप्रिय बनने की उम्मीद कर रहे हैं।" राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले रणवीर सिंह

ज्ञानचंदानी ने कहा कि इसे दोबारा प्रदर्शित करने का मकसद युवा दर्शकों को पुरानी क्लासिक फिल्मों का आनंद लेने का मौका देना और पुराने दर्शकों को अपनी पुरानी यादें ताजा करने का मौका देना है। प्रकाश मेहरा निर्देशित 'नमक हलाल' में शशि कपूर, स्मिता पाटिल, परवीन बॉबी और वहीदा रहमान भी हैं। शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के निदेशक हिरेन गडा ने बताया कि वह इस फिल्म को अपने सहायक ब्रांड शेमारू शोटाइम के तहत फिर से रिलीज करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गडा के अनुसार, ऐसा पाया गया है कि युवा दर्शक भी 'नमक हलाल' जैसी फिल्मों को देखने का मौका मिलना पसंद करते हैं। युवाओं ने इस बारे में सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन