1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनीस बज्मी ने बताया अमिताभ में अलग स्तर का जोश

अनीस बज्मी ने बताया अमिताभ में अलग स्तर का जोश

 Published : Sep 26, 2016 01:05 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 01:05 pm IST

अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। इसके बाद अब वह अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही अपनी फिल्म ‘आंखे-2’ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं।

amit- India TV Hindi
amit

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। फिल्म में उनके किरदार को खूब प्रशंसा मिली। इसके बाद अब वह अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही अपनी फिल्म ‘आंखे-2’ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म को लेकर अनीस भी काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े:-

यह साल 2002 में आई फिल्म 'आंखें' की सीक्वल है। काम के प्रति अमिताभ के जोश व जुनून पर बज्मी का कहना है कि फिलहाल अभिनेता की ऊर्जा का स्तर एक दशक पूर्व की तुलना में कहीं अधिक है। अमिताभ के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर बज्मी ने कहा, "मुझे लगता है कि वह पहले से कहीं अधिक ऊर्जावान हो गए हैं। अमित जी के साथ यह मेरी पहली फिल्म है। मैं पहले कई फिल्मों की कहानियां लिख चुका हूं, लेकिन मुझे उनके लिए फिल्म की कहानी लिखने का मौका नहीं मिला।"

बज्मी ने कहा, "सौभाग्य से मुझे इस बार यह मौका मिला है। जब मैं उनसे मिला तो उनके जुनून को एक अलग स्तर पर पाया। वह इतने लोकप्रिय स्टार हैं, इतना बड़ा व्यक्तित्व हैं, फिर भी बेहद विनम्र और सहज हैं। मैं लेखक हूं, फिर भी उनकी प्रशंसा के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।"

'आंखें-2' अगले साल दीवाली के आसपास रिलीज होगी। बज्मी ने बताया कि पिछली फिल्म की कहानी जहां से खत्म हुई थी, वहीं से इसके सीक्वल की कहानी शुरू होगी। इस फिल्म में अमिताभ का किरदार पिछली फिल्म के किरदार के समान ही होगा। फिल्म में उनका नाम विजय सिंह राजपूत ही होगा। इस फिल्म में भी दिखाया जाएगा कि अमिताभ किस प्रकार तीन अंधे लोगों से मिलते हैं और वे क्या करते हैं।

'आंखे' बैंक डकैती पर आधारित थी, जबकि 'आंखें-2' की पृष्ठभूमि एक कैसिनो (जुआघर) होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन