1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर बहुत बड़ा अनाउंसमेंट, अमिताभ बच्चन की हुई एंट्री, देखें ये वीडियो

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर बहुत बड़ा अनाउंसमेंट, अमिताभ बच्चन की हुई एंट्री, देखें ये वीडियो

 Published : Oct 09, 2020 10:17 am IST,  Updated : Oct 09, 2020 10:35 am IST

बाहुबली फेम प्रभास की यह 21वीं फिल्म होगी। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे।

amitabh bachchan prabhas- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और प्रभास पहली बार साथ में काम करेंगे Image Source : INSTAGRAM

प्रभास और दीपिका पादुकोण की साइंस फिक्शन मूवी में अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे। आज एक बड़े सरप्राइज के साथ इसकी घोषणा की गई है। फिल्म मेकर्स की तरफ से एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी गई है। इस मूवी को नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे। बाहुबली फेम प्रभास की यह 21वीं फिल्म होगी।

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन की एंट्री होने की घोषणा करते हुए उनकी पुरानी फिल्मों के कुछ सीन्स भी दिखाए गए हैं। प्रभास पहली बार अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

प्रभास के फैन ने 'राधे श्याम' के पोस्टर के साथ किया अपने होटल का उद्घाटन, फूड मेनू में है- बाहुबली सैंडविच

इस फिल्म को तेलुगु सिनेमा की पॉपुलर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी विजयंती मूवीज प्रोड्यूस कर रही है। यह बड़े बजट की फिल्म है, जो कई भाषाओं में रिलीज होगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण की भी एंट्री का वीडियो सामने आया था। वो शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग में बिजी है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। 

केबीसी 12 में बिजी हैं अमिताभ बच्चन

प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की अनाउंसमेंट की, ओम राउत करेंगे डायरेक्ट​

अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। कोरोना से जंग जीतकर कुछ दिनों पहले ही उन्होंने शूटिंग के लिए सेट पर वापसी की है। 

प्रभास ने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म 'राधे श्याम' की अनाउंसमेंट की है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और भाग्यश्री नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म 'आदिपुरुष' में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन ओम राउत करेंगे।

शकुन बत्रा की मूवी के अलावा दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ 83 में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, अमिताभ बच्चन की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन