1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महिला साहस के लिए मर्दानी नहीं, बल्कि नए शब्द की जरूरत: Big B

महिला साहस के लिए मर्दानी नहीं, बल्कि नए शब्द की जरूरत: Big B

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2016 11:33 am IST,  Updated : Nov 12, 2016 11:33 am IST

भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भूमिका पर एक भाषण के दौरान बच्चन ने कहा, मर्दानी शब्द मर्द शब्द से लिया गया है। यह शब्द पुरष के साहस और बल को व्यक्त करता है।

amitabh bachchan says mardani term should not be used for...- India TV Hindi
amitabh bachchan says mardani term should not be used for women

कोलकाता: महानायक अमिताभ बच्चन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए पश्चिम बंगाल की आज प्रशंसा की, लेकिन साथ ही उन्होंने हमारे समाज में महिलाओं के साहस को व्यक्त करने के लिए हिंदी शब्द मर्दानी के इस्तेमाल पर सवाल खड़ा किया।

भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भूमिका पर एक भाषण के दौरान बच्चन ने कहा, मर्दानी शब्द मर्द शब्द से लिया गया है। यह शब्द पुरष के साहस और बल को व्यक्त करता है। हम महिलाओं के साहस के लिए एक स्वतंत्र शब्द क्यों नहीं गढ़ सकते। मुझे लगता है कि इस पर बहस कराने की जरूरत है।

उन्होंने यह बात रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म मर्दानी के संदर्भ में कही जिसमें मुखर्जी ने एक साहसी और ईमानदार महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन