1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुराना जख्म ताजा होने से परेशान अमिताभ बच्चन जल्द करेंगे एक्शन में वापसी

पुराना जख्म ताजा होने से परेशान अमिताभ बच्चन जल्द करेंगे एक्शन में वापसी

 Published : Jan 01, 2018 07:38 am IST,  Updated : Jan 01, 2018 07:38 am IST

अमिताभ बच्चन आज उम्र के इस पड़ाव में आकर भी कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार रहे हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है, हर दिन खून-पसीना तक बहाया है। हालांकि उनके कंधे का जख्म अब भी परेशान करता है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज उम्र के इस पड़ाव में आकर भी कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार रहे हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है, हर दिन खून-पसीना तक बहाया है। हालांकि उनके कंधे का जख्म अब भी परेशान करता है। अब हाल ही में कंधे के पुराने जख्म के ताजा होने से पीड़ा से गुजर रहे दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को आराम की सलाह दी गई है। उनका कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही वापस एक्शन में आएंगे।

इससे पहले 75 वर्षीय अभिनेता ने बताया था कि उनका पुराना जख्म फिर से उभर आया है। वह अपने जख्म पर बर्फ की सिकाई करते नजर आए थे। चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए अपने प्रशसंकों और सोशल मीडिया फालोअर का शुक्रिया अदा करते हुए बिग बी ने रविवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, "यह सही हो रहा है। हां, थोड़ी दिक्कत है। स्लिंग अभी कुछ दिन लगा रहेगा।"

उन्होंने कहा, "यह हाल के एक्शन सीक्वेंस के दौरान बढ़ गया। दवा और बर्फ की सिकाई से आराम मिला। हां, दर्द की दवा लेने के कारण हालत खराब हो गई, लेकिन निराश न हों। बहुत सुधार हुआ है। जल्द ही अपने पैर पर खड़ा हो जाउंगा।" उन्होंने शुक्रवार को संकेत दिए थे कि उनके 'बॉडी सिस्टम' में परेशानी है। बता दें कि अमिताभ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन