1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लव विवाह' वेबसाइट के लॉन्च पर पहुंचीं अमृता राव

'लव विवाह' वेबसाइट के लॉन्च पर पहुंचीं अमृता राव

 Published : Nov 19, 2016 05:21 pm IST,  Updated : Nov 20, 2016 12:28 pm IST

अमृता राव पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। उन्हें कुछ वक्त पहले छोटे के धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में देखा गया था। लेकिन इसे भी कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई और जल्द ही यह शो बंद हो गया।

amrita- India TV Hindi
amrita

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। उन्हें कुछ वक्त पहले छोटे के धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में देखा गया था। लेकिन इसे भी कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई और जल्द ही यह शो बंद हो गया। हाल ही में अमृता की उपस्थिति में मैट्रीमॉनियल सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी 'LoveVivah' ने शुक्रवार को अपनी नई वेबसाइट लांच की। इसके साथ ही दुनियाभर में रहने वाले अविवाहित भारतीय एक मंच पर आ गए हैं। तनिषा सिस्टम्स इंक का उद्यम लव विवाह, वर और वधू चाहने वालों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और विश्वसनीय सेवाओं के जरिए बेहतरीन जोड़ियों का मेल सुनिश्चित करेगा।

इसे भी पढ़े:-

समारोह में अमृता के अलावा हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी, गुड़गांव के संयुक्त पुलिस आयुक्त पवन वाई पूरण कुमार और सांसद निहाल चंद मेघवाल भी उपस्थित थे।

तनिषा सिस्टम्स इंक और लव विवाह के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा, "हमारी नई वेबसाइट 'लवविवाह डॉट कॉम' को लांच करते हुए हम बेहद रोमांचित हैं। हमारा संगठन दुनियाभर में रहने वाले अविवाहित भारतीय नागरिकों को अपना जीवनसाथी चुनने के लिए एक मंच पर लाना चाहता है और उनको विश्वसनीय और प्रामाणिक मेल मुहैया कराता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन