1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर को इन दिनों करना पड़ रहा है इस मुसीबत का सामना

अनिल कपूर को इन दिनों करना पड़ रहा है इस मुसीबत का सामना

 Published : Jul 18, 2017 03:06 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 03:06 pm IST

अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें अपने पैर संबंधी समस्या से बेहद परेशान हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी फिल्म 'मुबारकां' के लिए काफी उत्साहित हैं। अनिल 18वें आईफा वीकेंड...

anil- India TV Hindi
anil

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें अपने पैर संबंधी समस्या से बेहद परेशान हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी फिल्म 'मुबारकां'  के लिए काफी उत्साहित हैं। अनिल 18वें आईफा वीकेंड और अवार्ड्स में शामिल होने के लिए महज दो दिनों के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे। उन्होंने कहा, "मेरे पैर में थोड़ी समस्या है।" हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्या की बजाय अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करना पसंद किया।

उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म का प्रचार पसंद है और मुझे फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ काम करना बहुत अच्छा लगा।" उन्होंने यह भी कहा कि 'मॉडर्न फैमिली' का भारतीय संस्करण अगले साल से शुरू हो सके, इसके लिए काम जारी हैं। उन्होंने '24' का तीसरा सीजन शुरू किए जाने के संकेत भी दिए। अनिल ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी सोनम कपूर के युवतियों पर केंद्रित फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' का हिस्सा बनने से बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा कि वह ऐसी भूमिकाएं कर रही हैं, जिनसे सभी लड़कियां जुड़ाव महसूस कर सकती हैं। गौरतलब है कि 'मुबारकां' में वह पहली बार अपने भतीजे और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। (‘मैंने प्यार किया’ के बाद क्यों हुईं गायब, भाग्यश्री ने खोला राज)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन