1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें क्या विक्की जैन से शादी का ऐलान हैं? ब्राइड-टू-बी का मिला गिफ्ट

अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें क्या विक्की जैन से शादी का ऐलान हैं? ब्राइड-टू-बी का मिला गिफ्ट

 Published : Nov 11, 2021 11:48 am IST,  Updated : Nov 11, 2021 11:58 am IST

खबरें हैं कि अंकिता लोखंडे इस दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर सकती हैं। अटकलों के बीच, अंकिता की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने अफवाहों को हवा दी है। अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर किया है, जिसमें जूते के साथ 'ब्राइड-टू-बी' लिखा हुआ था।

अंकिता लोखंडे, विक्की जैन- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन Image Source : INSTAGRAM- ANKITA LOKHANDE

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर अफवाहें वायरल हो रही है, हालांकि अंकिता और विक्की की तरफ से इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों की शादी का जश्न मुंबई में ही होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध रहा है। अब अंकिता लोखेंडे ने एक बड़ा हिंट दिया है जिससे शादी की खबरों की पुष्टि हो गई है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरीज में कुछ जूतियों की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें लिखा है- ब्राइड-टू-बी यानी कि होने वाली दुल्हन। वहीं जूतों के बॉक्स पर लिखा है ब्राइड।

अंकिता ने हाल ही में एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो विक्की का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "जीवन में एक और सबसे अच्छी और एकमात्र चीज है जिसे हमें बनाए रखना है।" 

अंकिता लोखंडे
Image Source : INSTAGRAM STORY/ANKITA LOKHANDEअंकिता लोखंडे

क्या दिसंबर में शादी करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ?

अंकिता ने अपने और विक्की जैन के रिश्ते को कभी छिपाया नहीं है, सुशांत के निधन के बाद विक्की ने अंकिता का पूरा सपोर्ट किया और अंकिता नॉर्मल लाइफ में लौट पाईं।

अंकिता ने आज अपने परिवार संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में भी उन्होंने लिखा है- परिवार ही सबकुछ है।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने दिवाली के मौके पर किया रोका? अगले महीने होगी शादी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन