1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म पायरेसी को लेकर अन्नू कपूर ने सरकार से कही ये बात

फिल्म पायरेसी को लेकर अन्नू कपूर ने सरकार से कही ये बात

 Published : Oct 25, 2016 08:03 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:03 pm IST

बॉलीवुड में इन दिनो फिल्मों की पायरेसी खूब बढ़ती जा रही है। इसके कारण फिल्म निर्माता-निर्देशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसे लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर का मानना है कि...

annu kapoor- India TV Hindi
annu kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनो फिल्मों की पायरेसी खूब बढ़ती जा रही है। इसके कारण फिल्म निर्माता-निर्देशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसे लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर का मानना है कि केंद्र सरकार को भारतीय मनोरंजन उद्योग में संगीत और फिल्मों की पायरेसी रोकने के लिए मजबूत कानून बनाने की आवश्यकता है। अन्नू ने मंगलवार को सीआईआई बिग पिक्चर शिखर सम्मेलन 2016 के पांचवें संस्करण में कहा,"जब हम संगीत की पायरेसी के बारे में सोचते हैं, तो यह हमेशा यहां होती रही है। हम उद्योग के कल्याण के लिए अपने बीच इसपर चर्चा करेंगे।"

इसे भी पढ़े:- आज के गानो मे बोल नाममात्र के बराबर है : अन्नु कपूर

लोकप्रिय टेलीविजन शो 'अंताक्षरी' की मेजबानी के लिए लोकप्रिय अभिनेता ने कहा,"सरकार जब तक इस पर कानून नहीं बना लेती तब तक सरकार पायरेसी रोकने में सक्षम नहीं है। गानों या फिल्मों की पायरेसी रोकने के लिए सरकार की ओर से मजबूत हस्तक्षेप आवश्यक है।"

'विक्की डोनर' के अभिनेता ने कहा कि अगर पायरेसी को रोकने के लिए कानून सख्त नहीं होगा तो कोई भी उसे गंभीरता से नहीं लेगा। उन्होंने कहा,"अगर आप चाहते हैं कि कोई आपकी धुन का बगैर किसी कानून के इस्तेमाल करे, तो वह ठीक उसी धुन का इस्तेमाल 'भजनों' में करेगा। यदि आप भजन सुनते हैं, तो आप पाते हैं कि अधिकांश बार वे किसी धुन पर अपने गीत लिख देते हैं। जब तक सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेती, कोई भी पायरेसी नहीं रोक सकता।"

अन्नू का यह भी मानना है कि संगीत निर्देशकों को अन्य किसी की रचनाओं की चोरी के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन