1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुभव सिन्हा ने लगवाई कोविड वैक्सीन, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी जानकारी

अनुभव सिन्हा ने लगवाई कोविड वैक्सीन, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी जानकारी

 Published : Apr 07, 2021 07:39 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 07:39 pm IST

अनुभव सिन्हा का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई सेलेब्रेटी कोरोनावायरस से जूझ रहे हैं।

अनुभव सिन्हा- India TV Hindi
अनुभव सिन्हा ने लगवाई कोविड वैक्सीन Image Source : INSTAGRAM- ANUBHAV SINHA

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने बुधवार को कोविड -19 की रोकथाम के लिए टीका लगवाया और एक फ्रेम के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, 'मैंने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है।' 55 वर्षीय फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, "ये रहा। धन्यवाद। नानावती अस्पताल।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पहले म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' ने मचाया धमाल, मिले 60 मिलियन व्यूज

अनुभव सिन्हा का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई सेलेब्रेटी कोरोनावायरस से जूझ रहे हैं। अक्षय कुमार, आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, गोविंदा, संजय लीला भंसाली, भूमि पेडनेकर, अजय खान, शुभांगी अत्रे और ऋत्विक भौमिक जैसी हस्तियां वायरस से अब तक पीड़ित हैं।

अरमान कोहली के छोटे भाई रजनीश कोहली का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 अनुभव सिन्हा वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'अनेक' में व्यस्त हैं जिसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। पूर्वोत्तर और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में इस जासूसी थ्रिलर की शूटिंग की गई है। अनुभव सिन्हा ने इससे पहले 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान के साथ काम किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी हुईं कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन