1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुभव सिन्हा को वापस मिला रोमांटिक डायरेक्टर का तमगा

अनुभव सिन्हा को वापस मिला रोमांटिक डायरेक्टर का तमगा

 Published : Nov 03, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 01:43 pm IST

अनुभव सिन्हा ने निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन-2’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। ‘दस’, ‘कैश’ और ‘रा.वन’ जैसी एक्शन फिल्में बनाने के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा एक बार फिर से 2001 की हिट फिल्म ‘तुम बिन’...

anubhav sinha- India TV Hindi
anubhav sinha

नई दिल्ली: अनुभव सिन्हा ने निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन-2’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। ‘दस’, ‘कैश’ और ‘रा.वन’ जैसी एक्शन फिल्में बनाने के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा एक बार फिर से 2001 की हिट फिल्म ‘तुम बिन’ की अगली कड़ी वाली रोमांटिक मिजाज की फिल्म लेकर आ रहे हैं। अनुभव का कहना है कि उनके जीवन का चक्र पूरा हो गया है। करीब 11 साल के अंतराल के बाद एक प्रेम कहानी वाली फिल्म का निर्देशन करने वाले 51 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बहुत बेचैन हैं।

इसे भी पढ़े:-

अनुभव ने कहा, “जब मैंने यह सुना कि कुछ दिनों में यह फिल्म रिलीज होगी, तब मैं बहुत बेचैन हो गया, लेकिन मैं इसके साथ ही इस बात से उत्साहित भी हूं कि जब मैंने तुम बिन बनाई, जब मुझे रोमांटिक फिल्मों को निर्देशक कहा जाता था। इसके बाद मैंने ‘दस’ बनाई और लोगों ने मुझे एक्शन फिल्मों का निर्देशक कहना शुरू कर दिया।“

उन्होंने कहा, “और अब मैं फिर से एक प्रेम कहानी बना रहा हूं, इसलिये मुझे रोमांटिक फिल्मों का निर्देशक होने का तमगा वापस मिल गया और मैं खुश हूं।“ उल्लेखनीय है कि ‘तुम बिन-2’ के कलाकर नेहा शर्मा, आदित्य सील और कंवलजीत सिंह हैं। फिल्म ‘तुम बिन’ में जगजीत सिंह की पुनर्रचना कोई फरियाद को भी रखा गया है। फिल्म के संगीत निर्देशक अंकित तिवारी ने अब इसे तेरी फरियाद के रूप में संगीतबद्ध किया है।

क्या अंकित दिग्गज संगीतकार के गाये गाने के साथ न्याय कर सकेंगे, के सवाल पर अनुभव ने कहा, “मैं वास्तव में उस गाने को लेकर डरा हुआ था। पिछले 15 सालों में यह गाना एक मिसाल बन गया है और इसके खराब होने का डर था।“ उन्होंने कहा, “हालांकि यह कहना मेरे न्याय के दायरे से बाहर है कि अंकित इस गाने के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं, लेकिन दर्शकों ने इसे स्वीकार किया है, इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने इसके साथ सही न्याय किया है।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन