1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनूप जलोटा ने कहा- मैं कलाकार हूं, लोग मुझे साधु-संत न समझें

अनूप जलोटा ने कहा- मैं कलाकार हूं, लोग मुझे साधु-संत न समझें

 Written By: Swati Pandey
 Published : Nov 03, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 07:12 pm IST

अनूप जलोटा ने 'आप की अदालत' में कहा कि आपलोग मुझे साधु-संत न समझें। उसके बाद उन्होंने 'बेबी डॉल' गाया, साथ ही भोजपुरी गाना भी गाकर सुनाया।

Anup Jalota in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Anup Jalota in Aap Ki Adalat

अनूप जलोटा का कहना है कि लोगों को उन्हें साधु-संत नहीं समझना चाहिए। वह भजन भी गाएंगे, गज़ल भी गाएंगे और 'जाम चलने लगे' भी गाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें साधु-संत की सम्मानित श्रेणी में न रखें। इसके बाद उन्होंने 'बेबी डॉल' और भोजपुरी गाना भी गाकर सुनाया।

अनूप जलोटा इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में 3 नवंबर को आएंगे। इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा उनसे कई सवाल पूछते नजर आएंगे। रजत शर्मा ने उनसे कहा- ''लोग कहते हैं उनसे यह भी पूछना चाहिए कि वह भजन सिंगर हैं, भक्ति की बात करते हैं...दूसरी तरफ गाते हैं जाम चलने लगे।''

इस पर अनूप जलोटा ने कहा- ''मुझे आप साधु-संत न समझिए। जब मैं भजन गाता हूं...भजन लगता है। जब मै गज़ल गाता हूं... गज़ल लगती है। जब मैं फिल्मी गाना गाता हूं...फिल्मी गाना लगता है। यह न समझिए कि मैं साधु-संतों की सम्मानित श्रेणी में आता हूं। मुझे आप एक कलाकार की तरह चाहें....कलाकार की तरह जानें...पसंद करते हैं करें...कहीं नहीं पसंद करते हैं तो न करें।'' ('आप की अदालत' में अनूप जलोटा ने कहा- जसलीन का कन्यादान करूंगा )

इसके बाद अनूप जलोटा ने भोजपुरी गाना 'गोरिया मारे ना नजरिया', हिंदी गाना 'बेबी डॉल', 'जुम्मा-चुम्मा दे दे' और भजन 'मैया मोरी' गाकर सुनाया। (Aap Ki Adalat : जसलीन मथारू संग अपने रिश्ते पर अनूप जलोटा ने कहा- इस वजह से मेरी इमेज खराब नहीं हुई )

उन्होंने शो में जसलीन मथारू संग अपने रिश्ते पर भी कई बातें कीं। (अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग रिश्ते को नकारा, कहा- कभी अफेयर नहीं था, लोगों की बातों का फर्क नहीं पड़ता )

देखें प्रोमो...

आप की अदालत के इस एपिसोड का प्रसारण 3 नवंबर की रात 10 बजे होगा।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन