1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धोनी की बायोपिक का हिस्सा बनने पर अनुपम खेर को हुआ गर्व

धोनी की बायोपिक का हिस्सा बनने पर अनुपम खेर को हुआ गर्व

 Published : Sep 30, 2016 07:27 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 07:27 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।

anupam- India TV Hindi
anupam

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म सुशांत, भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में दिखे हैं। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को इस बायोपिक फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा कि यह फिल्म छोटे शहरों के युवाओं के विश्वास की तसदीक करता है। अनुपम खेर ने ट्वीट किया, " 'एम.एस धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी' कड़ी मेहनत की शक्ति में आपको यकीन दिलाता है। यह आज के छोटे शहरों के युवाओं में आपके यकीन की तसदीक करता है। भारत की कहानी।"

अनुपम फिल्म में धोनी के पिता की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि नीरज पांडे की 'एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का हिस्सा बनने से वह अभिभूत हैं। यह सफलता को हासिल करने के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म में सुशांत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी अहम किरदार निभाती हुई दिखी हैं।

फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टूडियोज और इंस्पायर्ड इंटरटेनमेंट ने किया। इसे बड़े पैमाने पर रांची में फिल्माया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन