1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप की एक्स-वाइफ आरती बजाज ने किया उनका बचाव, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किया सपोर्ट

अनुराग कश्यप की एक्स-वाइफ आरती बजाज ने किया उनका बचाव, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किया सपोर्ट

 Written By: PTI
 Published : Sep 20, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 07:32 pm IST

पायल घोष नेट्विटर पर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के निर्देशक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसे कश्यप ने 'निराधार’ करार दिया।

 anurag kashyap ex wife aarti bajaj- India TV Hindi
अनुराग कश्यप के बचाव में उतरीं उनकी एक्स वाइफ और कई बॉलीवुड सेलेब्स  Image Source : INSTAGRAM

फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद उनकी पूर्व पत्नी और फिल्म एडिटर आरती बजाज, फिल्म जगत से अभिनेत्री तापसी पन्नू, टिस्का चोपड़ा, सुरवीन चावला और निर्देशक अनुभव सिन्हा उनके समर्थन में आए हैं। कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। 

कश्यप की पूर्व पत्नी बजाज ने कहा कि फिल्मकार वैसे इंसान हैं जो अपने यहां महिला कर्मियों के लिए काम का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करते हैं। बजाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ''अनुराग कश्यप आप रॉकस्टार हैं। जैसे आप महिलाओं को सशक्त करते हैं, वैसा करना और उन सभी के लिए सुरक्षित स्थल तैयार करना जारी रखें। मैं सबसे पहले इसे हमारी बेटी के साथ देखती हूं।'' 

पायल घोष के आरोप के बाद अनुराग कश्यप पर कंगना रनौत ने बोला हमला, बॉलीवुड को लेकर भी कही ये बात

उन्होंने कहा कि दुनिया में जरा सी भी ईमानदारी नहीं बची है और दुनिया बेकार लोगों से भरी हुई है। बजाज ने कहा कि अगर सभी लोग, जो दूसरों से घृणा करने में अपनी ऊर्जा लगाते हैं अगर उसका रचनात्मक इस्तेमाल करते तो यह दुनिया बेहतर होती। 

घोष के आरोप को 'घटिया' हथकंडा करार देते हुए बजाज ने कश्यप से कहा कि वह गलतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखें। उन्होंने कहा, ''अब तक का सबसे घटिया स्टंट, पहले इस पर मुझे गुस्सा आया और फिर हंसी आ गई। मैं दुखी हूं कि आपको इससे गुजरना पड़ रहा है। यही उनका स्तर है। हमेशा ऊंचाई पर रहें और अपनी आवाज उठाना जारी रखें। हम आपको प्यार करते हैं।'' 

Exclusive: अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर रवि किशन ने रखी अपनी बात

तापसी पन्नू-अनुभव सिन्हा ने किया बचाव

कश्यप के साथ 'मनमर्जियां' में काम कर चुकीं तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि फिल्मकार सबसे बड़े नारीवादी हैं। वहीं, अनुभव सिन्हा ने कहा कि मीटू उत्पीड़ित महिलाओं की आवाज का आंदोलन है और इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। 

सुरवीन चावला ने अनुराग का किया सपोर्ट

नेटफ्लिक्स सीरिज 'सैक्रेड गेम्स' में कश्यप के साथ काम कर चुकीं सुरवीन चावला ने कहा कि निर्देशक के खिलाफ आरोप 'अवसरवादिता' है। उन्होंने कहा कि कश्यप का काम इस आरोप से बड़ा है। 

टिस्का चोपड़ा ने कही ये बात 

कश्यप के साथ लघु फिल्म 'छुरी' में काम कर चुकीं टिस्का चोपड़ा ने कहा कि फिल्मकार प्रतिभा के सबसे बड़े समर्थकों में से एक हैं, चाहे वह महिला हो या पुरुष।

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष के बारे में जानिए सब कुछ

पायल घोष ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पायल घोष ने शनिवार को ट्विटर पर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के निर्देशक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसे कश्यप ने 'निराधार’ करार दिया। घोष (30) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने ट्वीट में टैग किया था और उनसे फिल्मकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी। 

अनुराग ने आरोप को बताया निराधार

इससे पहले, घोष के आरोप के बाद कश्यप ने रविवार को ट्वीट किया, ''क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं । मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा कि जो भी आरोप हैं आपके, सब बेबुनियाद हैं ।'' 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन