मुंबई: निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म के अलावा सलमान खान की ‘सुल्तान’ और जॉन-वरुण की ‘ढिशूम’ भी खूब चर्चा में बनी है। इन दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद अनुराग कश्यप का कहना है कि वह 'सुल्तान' और 'ढिशूम' जैसी फिल्में नहीं बना सकते।
इसे भी पढ़े:- ..आखिर क्यों 'रमन राघव 2.0' से परेशान हुए नवाजुद्दीन?
इस बड़े अभिनेता ने क्यों कहा कि लालच में बनाई गई बॉम्बे वेलवेट
गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 बनेगी लेकिन कश्यप नहीं करेंगे निर्देशन
अनुराग का मानना है कि उनकी सभी फिल्में व्यावसायिक हैं। वहीं आगामी फिल्म 'रमन राघव 2.0' के गीत 'कत्ल-ए-आम के लॉन्च पर अनुराग से सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सुल्तान' ट्रेलर के बारे में पूछा गया।
इस पर उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा और ट्रेलर का आनंद लिया। मुझे 'ढिशूम' का ट्रेलर भी बहुत पसंद आया, लेकिन परेशानी यह है कि मैं ऐसी फिल्म नहीं बना सकता।" वरुण धवन, जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'ढिशूम' और सलमान-अनुष्का अभिनीत फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ, जिसे पहले ही लाखों दर्शक देख चुके हैं।
इन दोनों फिल्मों को मसाला फिल्म कहा जा सकता है, जबकि अनुराग को 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी यथार्थवादी फिल्मों के लिए जाना जाता है और उनकी अन्य फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' अलग तरह की फिल्म है और शायद उसे मसाला फिल्म कहा जा सकता है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्म बनाना पसंद करेंगे? उन्होंने कहा, "मेरे लिए सभी फिल्में व्यवसायिक हैं। मैंने जब भी फिल्म बनाई मुझे लगा कि वे सभी व्यावसायिक फिल्मे थीं।" फिल्म 'रमन राघव 2.0' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।