1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप Vs पायल घोष: एक्ट्रेस, डायरेक्टर के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएंगी शिकायत

अनुराग कश्यप Vs पायल घोष: एक्ट्रेस, डायरेक्टर के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएंगी शिकायत

 Updated : Sep 21, 2020 12:30 am IST

एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

अनुराग कश्यप Vs पायल घोष- India TV Hindi
अनुराग कश्यप Vs पायल घोष Image Source : NSTAGRAM ANURAG KASHYAP, PAYAL GHOSH

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। पायल घोष ने ट्वीट किया, "अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरह से मुझ पर फोर्स किया।" पायल ने पीएमओ इंडिया और पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, "इस पर एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपे हुए राक्षस को देखने दिखाइये। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान पहुंच सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।"

Latest Bollywood News

अनुराग कश्यप Vs पायल घोष LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने कहा, "पायल घोष ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है। हम कल ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करेंगे। हम आज कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उसने फैसला किया है कि वह अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।"

  • 4:25 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    पायल घोष अनुराग कश्यप के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएंगी शिकायत, मंगलवार को पायल, अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी।

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    रवि किशन ने कहा पायल घोष के आरोपों की जांच होनी चाहिए

  • 12:51 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    पायल घोष को मिला समर्थन महिला आयोग का समर्थन

  • 12:44 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    मनोज तिवारी ने कहा- घटना की जांच होनी चाहिए

    इंडिया टीवी से बात करते हुए बीजेपी के मनोज तिवारी ने कहा है कि पायल घोष के आरोपों की जांच होनी चाहिए।

  • 12:42 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    पायल घोष ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जो अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए हैं, वो बिल्कुल सच है।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन