1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने याद किया प्रेग्नेंसी से पहले का वक्त, जब वो कुर्सी पर पैर मोड़कर बैठ पाती थीं

अनुष्का शर्मा ने याद किया प्रेग्नेंसी से पहले का वक्त, जब वो कुर्सी पर पैर मोड़कर बैठ पाती थीं

 Published : Dec 16, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 09:03 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का जनवरी, 2021 में बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा  Image Source : INSTAGRAM- ANUSHKA SHARMA

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और अपने  प्री-प्रेग्नेंसी के पल को याद किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की प्रेग्नेंसी से पहले की एक फोटो साझा की है, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और हाथ में एक कटोरी लिए हुई हैं, जिसमें खाने की कोई चीज है। अनुष्का ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "थ्रोबैक तब की जब मैं ऐसे बैठ सकती थी और खा सकती थी। अब मैं ऐसे नहीं बैठ सकती, लेकिन जो मन आए वह खा जरूर सकती हूं।"

विराट कोहली और अनुष्का जनवरी, 2021 में बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दौरान पहना पिंक कलर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अपनी तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी पर विराट ने शादी की अनदेखी तस्वीर शेयर की। साथ ही अपनी पत्नी अनुष्का के लिए खास मैसेज भी लिखा है। उनकी ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शादी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "3 साल और जीवन भर एक साथ।"

प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने ऐसे ही नहीं किया शीर्षासन, इन बातों का रखा गया था ध्यान

अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली संग फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हमारे 3 साल और बहुत जल्दी हम 3।'

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी, शादी की अनदेखी फोटो की शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन