1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने चेतन भगत की किताब पढ़ें बिना ऐसे किया फिल्म में काम

अर्जुन कपूर ने चेतन भगत की किताब पढ़ें बिना ऐसे किया फिल्म में काम

 Published : May 08, 2017 06:12 pm IST,  Updated : May 08, 2017 06:12 pm IST

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म लेखक चेतन भगत के अपन्यास पर बनी है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है।

arjun- India TV Hindi
arjun

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म लेखक चेतन भगत के अपन्यास पर बनी है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। इसने फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। जिन लोगों ने चेतन भगत की किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन वहीं अर्जुन का कहना है कि उन्होंने लेखक चेतन भगत के उपन्यास को कभी नहीं पढ़ा, सिर्फ अपने निर्देशकों के निर्देशों का पालन किया है। अर्जुन कपूर, चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित 2 फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले वह '2 स्टेट्स' में भी काम कर चुके हैं। 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत की किताब पर बनने वाली दूसरी फिल्म है, जिसमें एक बार फिर अर्जुन दिखाई दे रहे हैं। ...जब शो के सेट पर पत्नी को देख चौंक गए सुनील शेट्टी

अर्जुन ने कहा, "मैंने जीवन में चेतन भगत की किताब कभी नहीं पढ़ी। लेकिन, मैंने उनके दो उपन्यासों पर आधारित फिल्मों में काम किया है। मेरा मानना है कि इनमें काम करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मेरे किसी निर्देशक ने मुझे किताब पढ़ने का सुझाव नहीं दिया। पटकथा से मुझे चरित्र को समझने में काफी मदद मिली।" फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का निर्माण एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन