1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब शो के सेट पर पत्नी को देख चौंक गए सुनील शेट्टी

...जब शो के सेट पर पत्नी को देख चौंक गए सुनील शेट्टी

 Published : May 08, 2017 05:02 pm IST,  Updated : May 08, 2017 05:05 pm IST

सुनील शेट्टी इन दिनों अपने नए टीवी शो 'इंडियाज असली चैंपियन..है दम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह शो एक रियलिटी स्टंट शो है। लेकिन शो के सेट पर शूटिंग के दौरान वह उस समय आश्चर्य में पड़ गए, जब उन्होंने सेट पर अपनी पत्नी...

suniel- India TV Hindi
suniel

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपने नए टीवी शो 'इंडियाज असली चैंपियन..है दम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह शो एक रियलिटी स्टंट शो है। लेकिन शो के सेट पर शूटिंग के दौरान वह उस समय आश्चर्य में पड़ गए, जब उन्होंने सेट पर अपनी पत्नी माना को देखा। सुनील ने ट्वीट किया, "जब पत्नी अचानक सेट पर पहुंचीं और 'इंडियाज असली चैंपियन' के बच्चों के 'दम' को देखकर हैरत में पड़ गईं!"

इस शो से सुनील एक बार फिर लंबे वक्त के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2014 आई फिल्म 'द शौकीन्स' में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। सुनील ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी वापसी पर उनके इतने अच्छे स्वागत के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। सुशांत संग कॉफी डेट पर दिखीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता!

उन्होंने ट्वीट किया, "आपके द्वारा इतने अच्छे स्वागत पर आभार जताने के लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं है, लेकिन फिर भी शब्द ही हैं जो आभार जता सकते हैं-आपका धन्यवाद।" 'इंडियाज असली चैंपियन..है दम' में सुनील होस्ट करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शो में उनका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। अपने इस शो को लेकर सुनील ने कहा था कि, "मैं 'इंडियाज असली चैंपियंस' का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन