1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत संग कॉफी डेट पर दिखीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता!

सुशांत संग कॉफी डेट पर दिखीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता!

 Published : May 08, 2017 04:12 pm IST,  Updated : May 08, 2017 04:12 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबर आई थीं कि सुशांत और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। इसके बाद सुशांत की नजदीकियां कृति के साथ बढ़ने की खबरें आने लगीं।

ankita sushant- India TV Hindi
ankita sushant

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर्स की खबरें भी खूब मीडिया में आने लगीं। लेकिन अब इस कहानी में भी एक नया ट्वीस्ट आ गया है। पिछले दिनों खबर आई थीं कि सुशांत और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। इसके बाद सुशांत की नजदीकियां कृति के साथ बढ़ने की खबरें आने लगीं। लेकिन अब एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि हाल ही में अंकिता और सुशांत एक बार साथ दिखाई दिए हैं। दोनों को एक कॉफी हाउस में वक्त बिताते हुए देखा गया है।

सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि दोनों आपसी सहमती से एस दूसरे से अलग हुए थे। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के अलग होने की वजहें मीडिया में आईं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अब भी दोस्ती वाला रिश्ता बरकरार है। अंकिता और सुशांत का रिलेशनशिप 6 साल लंबा चला। इसकी मुलाकात जीटीवी के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के दौरान हुई थी। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप एक पब्लिसिटी स्टंट है।

वैसे सुशांत और अंकिता को देखने पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों एक बार फिर से पैचअप के मूड में हैं। वहीं इनके फैंस भी दोनों के साथ होने से काफी हैं। फिलहाल तो सुशांत 'राब्ता' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। संजय दत्त के लुक में रणबीर की तस्वीरें लीक होने पर बोले डायरेक्टर हिरानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन