1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त के लुक में रणबीर की तस्वीरें लीक होने पर बोले डायरेक्टर हिरानी

संजय दत्त के लुक में रणबीर की तस्वीरें लीक होने पर बोले डायरेक्टर हिरानी

 Published : May 08, 2017 02:19 pm IST,  Updated : May 08, 2017 02:19 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी प बन रही फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो गई है और इसकी अगले चरण...

hirani- India TV Hindi
hirani

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी प बन रही फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो गई है और इसकी अगले चरण की शूटिंग इस साल के अंत में न्यूयॉर्क में की जाएगी। हिरानी ने रविवार को लेखिका व निर्देशक तनुजा चंद्रा की किताब 'बिजनेस वुमन' का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। हम अगले चरण की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। जून के मध्य में इसे पूरा कर लेंगे और इसके बाद अगले चरण की शूटिंग न्यूयॉर्क में की जाएगी।"

संजय दत्त के किरदार में रणबीर कपूर के लुक की तस्वीरें मीडिया में लीक हो जाने के बारे में हिरानी ने कहा, "उस लुक को लीक नहीं होना चाहिए था। हम कार्टर रोड पर शूटिंग कर रहे थे और किसी तरह मीडिया ने वे तस्वीरें खींच ली और उन्हें लीक कर दिया।" फिल्मकार इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ढेर सारी सकारात्मकता और प्रसन्नता के साथ फिल्म बनाने को लेकर वह बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि खुशी के साथ फिल्म बनाने से अच्छी फिल्म बनाने को लेकर प्रतिबद्धता हो जाती है, फिल्म की कहानी अच्छी है और रणबीर कपूर इसमें शानदार दिख रहे हैं।

किताबों के प्रति अपने लगाव के बारे में हिरानी ने कहा कि उन्हें पढ़ना अच्छा लगता है, जब तक वह किताब नहीं पढ़ लेते तब तक वह सो नहीं सकते हैं। किताबें दुनिया को जानने और जानकारी पाने का बेहतरीन माध्यम हैं। हिरानी की इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, विकी कौशल, दिया मिर्जा और जिम सरभ भी हैं। फिल्म इस साल दिसबंर के आसपास रिलीज होने की संभावना है। 'बाहुबली 2' देखने के बाद ऋषि कपूर ने जाहिर की यह अनोखी इच्छा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन