मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिलहाल पिछले कुछ वक्त से वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटु हुए हैं। अर्जुन का कहना है कि उन्हें अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
अर्जुन ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "मैंने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी है। हालांकि अपने काम को प्राथमिकता देते हुए किसी रिश्ते को स्थिर बनाए रखना आसान नहीं होता। मैंने अपनी जिंदगी में अपने काम को मजबूत करने के लिए ज्यादा समय दिया है, इसलिए मैं रिश्तों को समय नहीं दे पाया। लेकिन सही समय पर कोई आएगा।" उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी का एक हिस्सा दर्शकों के लिए है, और दूसरा मेरे काम के लिए। मेरे साथ रिश्ता रखने वाली लड़की को लाइमलाइट में रहना पड़ेगा, भले ही वह यह चाहे या नहीं। उसे मेरे पेशे का सम्मान करना होगा और समझना होगा कि वह या मैं कोई भी इससे बच नहीं सकता।"
अर्जुन की फिल्म लेखक चेतन भगत के उपन्यास का रुपान्तरण है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर भी प्रमुख भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। टाइगर श्रॉफ ने दी ऋतिक और सिद्धार्थ को मात, जानिए क्या है पूरा मामला