1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. India's Most Wanted Trailer: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है अर्जुन कपूर की फिल्म का ट्रेलर

India's Most Wanted Trailer: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है अर्जुन कपूर की फिल्म का ट्रेलर

 Published : May 02, 2019 04:26 pm IST,  Updated : May 02, 2019 06:10 pm IST

India's Most Wanted Trailer: अर्जुन कपूर की थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसमें अर्जुन अपनी टीम के साथ भारत के ओसामा को पकड़ते नजर आए हैं।

India's most wanted trailer- India TV Hindi
India's most wanted trailer Image Source : YOUTUBE

अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म India's most wanted का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जिसमें अर्जुन कपूर और उनकी 4 लोगों की टीम भारत के ओसामा को बिना हथियार के ढूंढती नजर आ रही है।

फिल्म एक्शन से भरपूर है। india's most wanted का ट्रेलर 2:30 मिनट का है। जिसमें अर्जुन कपूर अपनी टीम के साथ एक आतंकवादी की तलाश करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन फिल्म में गंभीर किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग भी काफी शानदार है। फिल्म में अर्जुन इंटेलिजेंट ऑफिसर प्रभात का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। 

फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 24 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अमृता पुरी, राजेश शर्मा, शांतिलाल मुखर्जी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

पिछले साल जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी। तब अर्जुन कपूर ने अपना अनुभव सभी के साथ साझा किया था। उन्होंने लिखा था- कुछ जर्नी टीम और लोगों के प्रयास की वजह से सफल होती हैं। मेरी 12वीं फिल्म India's most wanted की शूटिंग खत्म हो गई है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं की राजकुमार गुप्ता आपके साथ काम करना एक सम्मान की तरह है।

Also Read:

करण जौहर ने किया करगिल हीरो विक्रम बत्रा पर फिल्म 'शेरशाह' का ऐलान, सिद्धार्थ मल्होत्रा करेंगे लीड रोल

Photos: सोफी टर्नर बनीं प्रियंका चोपड़ा की ऑफिशियल जेठानी, लास वेगास में जो जोनस से की शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन