1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को क्या नसीहत दी

जानिए मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को क्या नसीहत दी

 Published : Jan 10, 2019 10:28 am IST,  Updated : Jan 10, 2019 10:28 am IST

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को लेकर फोटोग्राफर्स को एक नसीहत दी है।

Arjun kapoor and Malaika arora- India TV Hindi
Arjun kapoor and Malaika arora Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) आजकल काफी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों साथ में कई बार पार्टी करते जाते या कई इवेंट्स में साथ में शिरकत करते नजर आते हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें मीडिया पर छाई रहती हैं। मगर दोनों में से किसी ने रिलेशनशिप को लेकर किसी बात की पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर खड़े होने वाले फोटोग्राफर को कुछ नसीयत दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स से निवेदन किया है कि वह मलाइका की बिल्डिंग के बाहर ना खड़े हुआ करें। इससे उनकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को दिक्कत होती है। अर्जुन की यह बात फोटोग्राफर्स ने आसानी से मान ली है। खबर ये थी कि फोटोग्राफर्स रातभर मलाइका की बिल्डिंग के बाहर खड़े रहते हैं। इसी बात पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि इस तरह से किसी के घर के बाहर खड़े होना गलत है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर करण जौहर ने अपने शो में इस बात से पर्दा उठा दिया है कि दोनों के एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 'कॉफी विद करण' में भी अर्जुन इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह सिंगल नहीं हैं। अर्जुन की इस बात से साफ हो गया है कि मलाइका और उनके बीच कुछ तो है। बता दें कि मलाइका इस वक्त 45 साल की हैं जो अर्जुन से उम्र में 13 साल बढ़ी हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सिर्फ 3 शब्दों में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे हैं पति निक जोनस

रणबीर कपूर को भी ऑफर हुई थी फिल्म 'गली बॉय', इस वजह से की थी मना 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन