1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रॉक ऑन 2' की तैयारी में जुटे अर्जुन रामपाल

'रॉक ऑन 2' की तैयारी में जुटे अर्जुन रामपाल

 Written By: IANS
 Published : Sep 20, 2015 06:56 pm IST,  Updated : Sep 20, 2015 07:03 pm IST

मुंबई: कई लोगों के लिए रविवार की सुबह का मतलब बिस्तर, कंबल और कॉफी होता है लेकिन अर्जुन रामपाल के लिए यह दिन संगीतमय है। अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, "रविवार सुबह। पियानो, गिटार और

'रॉक ऑन 2' की तैयारी में...- India TV Hindi
'रॉक ऑन 2' की तैयारी में जुटे अर्जुन रामपाल

मुंबई: कई लोगों के लिए रविवार की सुबह का मतलब बिस्तर, कंबल और कॉफी होता है लेकिन अर्जुन रामपाल के लिए यह दिन संगीतमय है। अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, "रविवार सुबह। पियानो, गिटार और बहुत सारे अलग-अलग गीत बजाए जा रहे हैं। कुछ गाने बनाने और ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। रॉक ऑन।"

फिल्म अभिनेता 2008 की संगीतमय फिल्म 'रॉक ऑन' की अगली कड़ी के माध्यम से बड़े पर्दे पर कदम रखने को तैयार हैं। पिछले दिनों वे अपनी पत्नी मेहर जेसिया के साथ रिश्ते में कड़वाहट को लेकर सुर्खियों में छाए रहे।

फिल्म 'रॉक ऑन 2' से करियर की शुरुआत कर रहे शुजात सौदागर द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मूल फिल्म से फरहान अख्तर, अर्जुन, पूरब कोहली और प्राची देसाई नजर आएंगे। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इसकी मुख्य अभिनेत्री के रूप में जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- सुजैन की शादी की अफवाहों पर अर्जुन रामपाल ने दिया शानदार जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन