1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस हीरो ने बनाया शाहरुख को रातों-रात सुपरस्टार

तो इस हीरो ने बनाया शाहरुख को रातों-रात सुपरस्टार

 Published : Nov 14, 2016 03:39 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 03:39 pm IST

बॅालीवुड किंग शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दीवाना' से की थी। लेकिन आप पर्दे के पीछे की ये बात नहीं जानते होगे कि इस फिल्म का हीरों कोई और था। जब उसने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। तब ये फिल्म शाहरुख ने की।

shahrukh khan- India TV Hindi
shahrukh khan

मुंबई: बॅालीवुड किंग शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दीवाना' से की थी। लेकिन आप पर्दे के पीछे की ये बात नहीं जानते होगे कि इस फिल्म का हीरों कोई और था। जब उसने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। तब यह फिल्म शाहरुख की झोली में आ गिरी और उन्होंने इस फिल्म से ही सफलता की बुलंदियों को छुआ।

51 साल के हुए बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान, देखें करियर की झलक

शाहरुख ने ये बाद खुद ये बात कबूली कि उन्हें ये फिल्म तब मिली जब अरमान कोहली ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। उनके अपोजिट कास्ट दिव्या भारती थी। जिसके बाद शाहरुख को यह फिल्म मिली और वह रातों-रात स्टार बन गए। जिसके बाद से शाहरुख अरमान के हमेशा अहसानमंद रहेंगे। जिसके कारण वह फेमस स्टार बनें।

शाहरुख साजिद खान और रितेश देशमुख के शो 'यारों की बारात' के लेटेस्ट गेस्ट होगे। जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा होगी। इस शो में शाहरुख शान से अपनी लाइफ के कई अनछुए पहलुओं को सबसे सामने उजागर किया।

उन्होंने कहा कि अरमान का उसकी सफलता में सबसे बड़ा हाथ है। जिसके लिए वह हमेशा उनके कृतज्ञ रहेंगे। फिल्म दीवाना में पहले अरमान को ही कास्ट किया गया था।  

अरमान ने इस फिल्म दीवाना के लिए फोटोशूट भी करा लिया था। लेकिन किसी कारण उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया। इसके बाद ही शाहरुख को इसके लिए कास्ट किया गया। जिसके लिए शाहरुख ने पूरे 100 प्रतिशत दिया। जसनें बाद में बॉक्स ऑफिस में कई रिकार्ड्स बनाएं। इसके बाद से शाहरुख कभी पीछे नहीं मुड़े और सफलताओं को छूते चले गए। जो कि आज किंग खान के नाम से जाने जाते है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन