बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ड्रग्स मामले में मुंबई की अदालत से कोई राहत नहीं मिली और अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई हुई और संक्षिप्त सुनवाई के बाद अदालत ने स्पष्ट किया उन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिल पाएगी।
आरोपियों के वकीलों की दलीलों का अदालत पर कोई असर नहीं हुआ। आर्यन खान की तरफ से सतीश मानशिंदे ने दलीलें पेश की, वहीं एनसीबी की तरफ से एएसजी अनिल सिंह ने पक्ष रखा। इससे पहले एनसीबी ने दावा किया था कि आर्यन खान भी ड्रग्स रैकेट का हिस्सा हैं। क्रूज शिप पर पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
ऋतिक रोशन के बाद कंगना रनौत ने ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर कही ये बात
खुद को तपाओ लेकिन एक हद तक...ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के लिए लिखे पोस्ट में और क्या कहा..