1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #AskSRK: यूजर ने शाहरुख खान से पूछा मन्नत बेच रहे हो क्या? किंग खान के जवाब ने जीता दिल

#AskSRK: यूजर ने शाहरुख खान से पूछा मन्नत बेच रहे हो क्या? किंग खान के जवाब ने जीता दिल

 Published : Oct 27, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 06:28 pm IST

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं।

SHAH RUKH KHAN- India TV Hindi
शाहरुख खान Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। ट्विटर पर वो अक्सर #AskSRK के साथ फैंस के सवालों के जवाब देते हैं और अपनी हाजिरजवाबी से लोगों के दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही आज भी हुआ, जब एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछ लिया कि क्या वो मन्नत बेचने जा रहे हैं?

वसीम नाम के एक ट्विटर यूजर ने आस्क एसआरके हैशटैग के साथ पूछा- भाई मन्नत बेचने वाले हो क्या?

जवाब में किंग खान ने कहा- भाई मन्नत बिकती नहीं, सिर झुकाकर मांगी जाती है। याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे।

शाहरुख खान ने ऐसे तमाम सवालों के जवाब बेहद खूबसूरती के साथ दिए। जब शाहरुख खान से एक फैन ने पूछा कि आप दोस्तों के साथ जाते हैं तो बिल कौन देता है, देखिए एक्टर ने क्या कहा-

शाहरुख खान ने बताया कि वो कब बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं

शाहरुख खान ने बताया उनके बच्चे उन्हें कहते हैं 'पापा'

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन