1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर संग अफेयर्स की खबरों को लेकर बोलीं अथिया शेट्टी

अर्जुन कपूर संग अफेयर्स की खबरों को लेकर बोलीं अथिया शेट्टी

 Published : Mar 20, 2017 08:25 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 08:25 pm IST

अक्सर हमने देखा है कि सह-कलाकारों के नामों को एक दूसरे के साथ जोड़ी है। वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली और 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं अथिया शेट्टी का नाम भी कई सितारों के साथ जोड़ा चुका है।

athiya arjun- India TV Hindi
athiya arjun

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई बार लव अफेयर्स की खबरें सुनने को मिलती हैं। अक्सर हमने देखा है कि सह-कलाकारों के नामों को एक दूसरे के साथ जोड़ी है। वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली और 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं अथिया शेट्टी का नाम भी कई सितारों के साथ जोड़ा चुका है। अथिया को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच उनका उनका सूरज पंचोली से लेकर अर्जुन कपूर तक से जुड़ चुका है। अथिया, अर्जुन के साथ आगामी फिल्म 'मुबारकां' में नजर आने वाली हैं।

लेकिन अथिया का इस बारे में कहना है कि वह इन अफवाहों को गंभीरता से नहीं लेतीं। उन्होंने कहा, "मैं इन्हें गंभीरता से नहीं लेती।" अथिया को फिल्म जगत से जुड़े दो साल हो चुके हैं। उनका कहना है कि वह सही पटकथा मिलने का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "फिल्में चुनने में मीनमेख का सवाल नहीं है। 'हीरो' के बाद मैं सही पटकथा मिलने का इंतजार कर रही थी और जब मुझे 'मुबारकां' मिली तो मुझे लगा कि मुझे इस फिल्म में काम करने में मजा आएगा।" अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया का कहना है कि उन्होंने भले ही अभी तक केवल एक फिल्म ही की है, लेकिन उन्हें प्रशंसकों का असीम प्यार मिला है।

'मुबारकां' में अपने किरदार के बारे में अथिया ने कहा, "मैं फिल्म में एक सीधी-सादी, मौज मस्ती करने वाली युवती की भूमिका निभा रही हूं।" फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज भी अहम किरदारों में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन