1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेशनल अवार्ड फंक्शन को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहीं ये बड़ी बात

नेशनल अवार्ड फंक्शन को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहीं ये बड़ी बात

 Published : Nov 07, 2016 07:33 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 07:34 pm IST

कई अभिनेता कहते हैं कि पुरस्कार समारोह रियलिटी शो हो गए हैं। मैं उनकी इस बात से बिल्कुल सहमत हूं। वास्तव में यह दुखद है। मुझे याद है जब मैं इंडस्ट्री में आया था तो उस समय पुरस्कार समारोह विश्वसनीय होते थे।"

arjun rampal- India TV Hindi
arjun rampal

मुंबई: 'रॉक ऑन 2' में एक बार फिर लोगों के सामने अर्जुन रामपाल अपने अभिनय को लेकर आ रहे है। जो कि 'रॉक ऑन' की सीक्वल है।  जिसके कारण वह काफी चर्चा में भी है। हाल में ही नेशनल अवार्ड विनर अर्जुन रामपाल ने कहा कि नेशनल अवार्ड फंक्शन अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं।

श्रद्धा कपूर की सिंगिंग को लेकर अंकित तिवारी ने कही ये बात

अर्जुन ने बताया, "कई अभिनेता कहते हैं कि पुरस्कार समारोह रियलिटी शो हो गए हैं। मैं उनकी इस बात से बिल्कुल सहमत हूं। वास्तव में यह दुखद है। मुझे याद है जब मैं इंडस्ट्री में आया था तो उस समय पुरस्कार समारोह विश्वसनीय होते थे।"

उन्होंने कहा, "ज्यादा व्यावसायिक हो जाने की वजह से पुरस्कार समारोहों ने अपनी साख खो दी है।"

फिल्म 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि केवल राष्ट्रीय पुरस्कार ही है, जिसने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी है।

43 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "मैं पुरस्कार समारोहों के वास्तविक रूप को देखना चाहता हूं। वहीं इन सब के बीच राष्ट्रीय पुरस्कार बेहद खास है। कम से कम यह रियलिटी शो जैसा तो नहीं है। यह वास्तविक और पवित्र है।"

उन्होंने कहा, "जो भी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जाते हैं, वह सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। मुझे लगता है कि एक यही पुरस्कार समारोह तो है जो वास्तविक है।"

अभिनेता इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रॉक ऑन 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 'रॉक ऑन' की सीक्वल है। इस म्युजिकल फिल्म को शुजात सौदागर ने निर्देशित किया है और निर्माता हैं फरहान अख्तर व रितेश सिधवानी। इसमें शंकर एहसान लोय ने संगीत दिया है।

फिल्म 'रॉक ऑन' की तरह ही फरहान, अर्जुन और पूरब कोहली अपनी भूमिकाओं में हैं। सीक्वल में श्रद्धा कपूर और फिल्म 'तितली' के अभिनेता व संगीतकार शशांक अरोड़ा को भी शामिल किया गया है। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन