1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब टीवी पर दिखेगा ‘बाहुबली’ का दम, हिंदी में शुरू हो रही है बाहुबली की टीवी सीरीज

अब टीवी पर दिखेगा ‘बाहुबली’ का दम, हिंदी में शुरू हो रही है बाहुबली की टीवी सीरीज

 Published : May 05, 2017 12:04 pm IST,  Updated : May 05, 2017 12:08 pm IST

जल्द ही बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागडा बाहुबली की टीवी सीरीज लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह सीरियल हिंदी में बनेगा।

1- India TV Hindi
1 Image Source : PTI

नई दिल्ली: 'बाहुबली 2' आजकल सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस सीरीज की साड़ियां और गहने तो आ ही रहे थे, कॉमिक्स और किताबें भी छप चुकी हैं। अब इसी सफलता को भुनाने की कोशिश छोटा पर्दा कर रहा है। आप सभी के लिए एक खुशखबरी है, जल्द ही बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागडा बाहुबली की टीवी सीरीज लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह सीरियल हिंदी में बनेगा और हर हफ्ते बाहुबली के फैंस ये शो टीवी पर देख पाएंगे।

प्रोड्यूसर शोबू ने कहा, ‘’बाहुबली अब सिर्फ दक्षिण भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और दूसरी अन्य भाषाओं से ज्यादा बोली जाती है, इसलिए हम बाहुबली की सीरीज हिंदी में बनाना चाहते हैं उसके बाद इसे अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा।‘’

s
Image Source : PTIs

बताया जा रहा है कि साल 2018 की शुरूआत में यह शो ऑनएयर होगा। इसकी कहानी बाहुबली से भी पीछे जाएगी।

बाहुबली ने 1 हफ्ते में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले ही दिन इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 121 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 700 करोड़ के करीब हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन