1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खाने के शौकीन हैं 'बाहुबली' प्रभास, एक दिन में खा जाते हैं 40 अंडे

खाने के शौकीन हैं 'बाहुबली' प्रभास, एक दिन में खा जाते हैं 40 अंडे

 Published : May 10, 2017 03:07 pm IST,  Updated : May 10, 2017 03:08 pm IST

फिल्म 'बाहुबली' में नजर आए अभिनेता प्रभास खाने के बहुत शौकीन हैं। इसके चलते उन्होंने अपने हैदराबाद निवास पर विशेष रसोइया तक रखा हुआ है।

prabhas- India TV Hindi
prabhas

नई दिल्ली: फिल्म 'बाहुबली' में नजर आए अभिनेता प्रभास खाने के बहुत शौकीन हैं। इसके चलते उन्होंने अपने हैदराबाद निवास पर विशेष रसोइया तक रखा हुआ है। 'बाहुबली' के अभिनेता के पास उनके निवास पर पूर्णकालिक रसोइया है, जो उन्हें विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखाता है।

अभिनेता के करीबी एक सूत्र के मुताबिक, "प्रभास को विशेष रूप से समुद्री भोजन जैसे कि झींगे बहुत पसंद हैं।"

अपने बलवान और मजबूत शरीर और मांसपेशियों के लिए पहचाने जाने वाले प्रभास का 'बाहुबली अवतार' न केवल महिलाओं को, बल्कि पुरुषों को भी अभिभूत करने में कामयाब रहा है।

अभिनेता ने कड़ी मेहनत कर 105 किलोग्राम तक अपना वजन बढ़ाया, लेकिन इस दौरान भी उनका रसोइया उन्हें स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चखाता रहा।

prabhas
prabhas

'बाहुबली' का बलशाली शरीर प्राप्त करने के लिए अभिनेता को कठोर प्रशिक्षण दिया गया था और सख्त आहार का पालन करने का अनुशासन दिया गया। प्रभास ने अपने खानपान से सभी प्रकार के काबोहाइड्रेट को हटाया और बाहुबली में अपनी भूमिका के लिए प्रोटीन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए 40 दिनों के लिए उबले हुए अंडों का सेवन किया।

बाहुबली में प्रभास के प्रदर्शन को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है। प्रभास की महिला प्रशंसकों की सूची काफी लंबी है और यही वजह है कि प्रभास को तमाम सारे शादी के प्रस्ताव भी मिले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन