1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभुदेवा की फिल्म में नजर आएगा ‘बाहुबली’ का ये खतरनाक विलेन

प्रभुदेवा की फिल्म में नजर आएगा ‘बाहुबली’ का ये खतरनाक विलेन

 Published : May 17, 2017 06:56 pm IST,  Updated : May 17, 2017 06:56 pm IST

‘बाहुबली’ की अपार सफलता के बाद इसके किरदारों को दुनियाभर में भी खास पहचान हासिल हो रही है। फिल्म में निभाई गई हर भूमिका को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद इसके सितारों को कई ऑफर्स भी मिलने लगे हैं। अब 'बाहुबली'...

prabhudeva- India TV Hindi
prabhudeva

चेन्नई: फिल्म बाहुबली की अपार सफलता के बाद इसके किरदारों को दुनियाभर में भी खास पहचान हासिल हो रही है। फिल्म में निभाई गई हर भूमिका को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद इसके सितारों को कई ऑफर्स भी मिलने लगे हैं। अब 'बाहुबली' श्रृंखला के पहले भाग में जंगली समूह कालकेय के खतरनाक मुखिया का किरदार निभाने वाले प्रभाकर दिग्गज अभिनेता और निर्देशक प्रभुदेवा की अगली तमिल फिल्म 'युंग मुंग सुंग' में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म के निर्देशक एम.एस. अर्जुन ने बताया, "प्रभाकर खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। मैं फिलहाल उनके किरदार के बारे में बताकर मजा किरकिरा नहीं कर सकता, लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि परंपरागत रूप से विरोधी या खलनायक के किरदार में नहीं नजर आएंगे।" फिल्म में प्रभुदेवा स्टंट मास्टर की भूमिका में हैं। ...तो इसलिए बेटे अहान के डैब्यू को लेकर बेफिक्र है पिता सुनील शेट्टी

फिल्म के बारे में निर्देशक ने बताया, "यह 1980 के दशक के मार्शल आर्ट पर आधारित फिल्म होगी। प्रभुदेवा सर कुंगफू का प्रशिक्षण लेंगे। हम जल्द ही चीन जाएंगे, जहां हम इसके वास्तविक प्रशिक्षकों से इसे सीखेंगे।" फिल्म में लक्ष्मी मेनन, आरजे बालाजी और अश्विन भी हैं। उन्होंने बताया कि चीन में शूटिंग के साथ इस फिल्म को पूरा किया जाएगा। इस फिल्म में दर्शकों को प्रभुदेवा हंसाते हुए भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन