1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए बेटे अहान के डैब्यू को लेकर बेफिक्र है पिता सुनील शेट्टी

...तो इसलिए बेटे अहान के डैब्यू को लेकर बेफिक्र है पिता सुनील शेट्टी

 Published : May 17, 2017 06:00 pm IST,  Updated : May 17, 2017 06:00 pm IST

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बाद अब उनके बेटे अहान भी सिनेमाजगत में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अथिया तो फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब उनके भाई से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। इसे लेकर सुनील का कहना है कि...

suniel- India TV Hindi
suniel

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बाद अब उनके बेटे अहान भी सिनेमाजगत में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अथिया तो फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब उनके भाई से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। इसे लेकर सुनील का कहना है कि उनके बेटे सुरक्षित हाथों में हैं। अहान, साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फिल्म के साथ अपना अभिनय करियर शुरू करने जा रहे हैं। सुनील ने इस बारे में कहा, "अहान दिसंबर में लॉन्च होने जा रहे हैं और वह सुरक्षित हाथों में हैं।

फिलहाल वह लंदन में अभिनय के गुर सीख रहे हैं और उनकी फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के नंबर एक निर्माता साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिसे फॉक्स एंटरटेनमेंट का भी समर्थन प्राप्त है। इसलिए मुझे लगता है कि अहान सुरक्षित हाथों में हैं और अन्य चीजें उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व और किस्मत पर निर्भर करती हैं।" सुनील यहां मंगलवार को एफटीसी के सहयोग से टाटा स्काई द्वारा अभिनय सिखाने के लिए शुरू किए गए एक पहल का हिस्सा बने। उनके साथ अजय देवगन भी मौजूद थे। इस पहल के बारे में सुनील ने बताया कि वे युवाओं के अभिनय कौशल को सामने लाएंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देंगे।

अभिनेता के मुताबिक, "हमने सोचा कि कई लोग अभिनय के गुर सीखने आते हैं, लेकिन अच्छे प्रशिक्षकों की कमी के चलते उन्हें अच्छी तरह सिखाने वाले प्रशिक्षक नहीं मिल पाते हैं और ऐसे कई लोग हैं जो अभिनय सीखने का खर्चा नहीं उठा सकते।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए..जब यह विचार हमें सूझा, तो हमने आंतरिक रूप से इस पर चर्चा की और इसके बाद हम टाटा स्काई के पास गए और वे निवेश करने के लिए राजी हो गए, मेरा मानना है कि अब हम यह कर सकते हैं।"

अभिनेता ने बताया कि वे लोग अच्छे प्रशिक्षकों के साथ अभिनय के अलावा मेकअप करना, योग, फिटनेस और व्यक्तित्व के विकास से संबंधित चीजों को भी सिखाएंगे। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के चीन में शानदार प्रदर्शन करने पर उन्होंने कहा कि अच्छी फिल्म अच्छी फिल्म ही होती है और भाषा इसके लिए कोई दीवार नहीं होती। जैकी श्रॉफ की बेटी के बिकिनी अवतार ने फिर मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन