मुंबई: योग गुरु बाबा रामदेव जल्द ही स्टार प्लस के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में योग सिखाते नजर आएंगे। रामदेव ने इस शो के लिए शूटिंग भी कर ली है। पतंजलि ब्रांड द्वारा प्रायोजित 'नच बलिए 8' के सेट पर रामदेव मंगलवार को सुरक्षा के बीच पहुंचे।
शो के निर्माताओं ने बाबा रामदेव की सुरक्षा के लिए कमांडो और खोजी कुत्तों की व्यवस्था की गी थी। इतना ही नहीं उनकी सुरक्षा के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी रखी गई थी।
सेट से सूत्र ने कहा, "कड़ी सुरक्षा रही। सेट पर उनके लिए जेड प्लस सुरक्षा रखी गई। शो में दर्शक रामदेव को योग करते देख सकते हैं।"
रामदेव ने शो के जजों सोनाक्षी सिन्हा, मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और फिल्म निर्माता मोहित सूरी को कपालभाती भी सिखाई।

यह पहला मौका नहीं है जब बाबा रामदेव इस तरह के रियलिटी शो में पहुंचे हैं। पहले भी कई बार बाबा रामदेव रियलिटी शो में जा चुके हैं, लोगों को उनके आने पर खूब मजा आता है।
'नच बलिए 8' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।